फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कम नहीं हो रही भीड़, बन रहे हैं जाम का कारण

गायत्री जोशी Updated Fri, 22 May 2026 05:09 PM IST

पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंपों पर तेल भराने के लिए मची अफरातफरी से नगर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। पिछले कुछ रोज से यातायात व्यवस्था बेपटरी होने का यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे स्कूली बच्चे, यात्री और कामकाज के लिए निकले अन्य लोग बेहद परेशान रहे। एंबुलेंस से लेकर जज के वाहन भी इसमें फंस गए। पुलिस ने मोर्चा संभालकर किसी तरह व्यवस्था बनाने की कोशिश की, लेकिन जब तक पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध रहा जाम की समस्या खत्म नहीं हुई। यह संभवत : पहली बार है जब ईंधन संकट के बीच पेट्रोल-डीजल हासिल करने की होड़ में जनपद के लोग इस तरह भारी जाम का सामना कर रहे हैं। नगर के तीन पेट्रोल पंप पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर रोडवेज स्टेशन तिराहे से लेकर हनुमान मंदिर के पास तक मौजूद हैं। यह मार्ग नगर के व्यस्ततम कैंट रोड इलाके के साथ ही अन्य प्रमुख हिस्सों को भी जोड़ता है। इस मार्ग से बाहर से जिले में आने वाले और जिले से बाहर जाने वाले वाहन आवागमन करते हैं। ऐसे में तीन पेट्रोल पंपों पर तेल भराने को वाहनों की कतार से सुबह आठ बजे से ही आवागमन ठप हो गया। हनुमान मंदिर के पास से कुमौड़ तिराहा, स्टेशन रोड, कैंट रोड और अन्य मार्गों पर भी वाहन जहां-तहां फंस गए। जाम के कारण दर्जनों बच्चे स्कूल देर से पहुंचे। बाहर से आने वाली रोडवेज बसें, टैक्सी तथा सेना के साथ ही सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहनों की कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद व्यवस्था कुछ बहाल हुई, लेकिन वाहनों का रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने का क्रम पंपों पर दोपहर बाद तेल खत्म होने पर ही टूटा। नगर क्षेत्र और उसके आसपास जिन अन्य पंपों पर तेल उपलब्ध रहा, वहां भी भीड़ के चलते तेल भराने में लोगों को खासा पसीना बहाना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें