पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षा से वंचित 12 बच्चों को खोजकर इनका विद्यालय में प्रवेश कराया गया। अब तक एएचटीयू ने जिले भर के 42 बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में कराया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि कई बच्चों को अभिभावक स्कूल नहीं भेज रहे थे तो कई निर्धनता के चलते शिक्षा से दूर थे। एएचटीयू ऐसे बच्चों को खोज रही है ताकि इन्हें शिक्षा से जोड़कर इनका भविष्य बेहतर हो सके। कहा हर बच्चे को कॉपी-किताबें, स्कूल बैग आदि आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं बच्चों के साथ ही अभिभावकों की काउंसिलिंग भी जा रही है।