विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर कैंपस पिथौरागढ़ में इलेक्शन कमीशन और स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। उन्होंने पुस्तक और मतदान का महत्व बताते हुए छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं और मोमेंटो भेंट किए। उन्होंने छात्र छात्राओं से 18 साल के होने पर फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने प्रिय मित्रों को पुस्तक भेंट करने का सुझाव देते हुए पुस्तक और मित्रता का महत्व भी समझाया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय, डॉ. राकेश वर्मा, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी वैभव काण्डपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली आदि उपस्थित रहे।