फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पुलिस की फोरेंसिक फील्ड यूनिट गठित

हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:46 PM IST

पिथौरागढ़ जिले में आपराधिक वारदातों में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस की फोरेंसिक फील्ड यूनिट (एफएसएल) गठित हो गई है। चोरी, हत्या, लूट आदि घटनाओं की वारदात होने पर टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट, डीएनए, खून, बाल, फाइबर आदि वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर उन्हें प्रयोगशाला भेजेगी। बृहस्पतिवार को एसपी रेखा यादव के अध्यक्षता में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में कार्यशाला आयोजित हुई। पुलिस की एफएसएल यूनिट को घटनास्थल पहुंचने से पहले किन-किन प्रकार के साक्ष्य सुरक्षित रखने चाहिए इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा घटनास्थल की घेराबंदी और स्थानीय पुलिस की इसमें क्या भूमिका रहती है इस बारे में बताया गया। निरीक्षक संजय जोशी ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से जांच करने से घटना के वारदात की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसपी रेखा यादव ने कहा कि एफएसएल फील्ड यूनिट के गठन से जिले में होने वाले अपराधों के निस्तारण और घटनाओं की जांच के दौरान और अधिक पारदर्शिता मिलेगी। जनपद पुलिस और एफएसएल टीम का यह समन्वय अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें