फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में बरसे बदरा, बढ़ी ठंड; उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुआ हल्का हिमपात

पिथौरागढ़ जिले के अधिकतर क्षेत्रों में जाड़ों की पहली बारिश हुई। इस दौरान हल्के ओले भी गिरे। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। बारिश को फसल और सब्जियों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। उधर उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। तेज धूप खिलने से बारिश का अंदेशा नहीं था। दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। इससे बाजार आए लोग भी भीगने से बचने के लिए दुकानों का सहारा लेते रहे। इस सीजन की पहली बारिश से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। वातावरण में छाई धुंध हट गई है। इससे पहाड़ों का प्राकृतिक सौंदर्य भी खिल उठा है। मुनस्यारी क्षेत्र में दोपहर में बारिश हुई। उसके बाद आसमान साफ हो गया। अलबत्ता उच्च हिमालयी क्षेत्र में बादल छाए रहे। जानकार बारिश को रबी की फसल और सब्जियों के लिए अच्छा बता रहे हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से अब लोगों ने बक्सों में बंद गर्म कपड़ों को भी बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें