फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल के पास काट दिए एक हजार हरे पेड़, चढ़ा पुनेड़ी, ल्युन्ठूड़ा के लोगों का पारा

रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Apr 2025 02:31 PM IST

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल में नई सड़क के निर्माण के लिए एक हजार से अधिक पेड़ काट दिए गए। यह देख पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटने और इसकी अनुमति देने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण की बात कर रही है लेकिन हमारे पूर्वजों की मेहनत से विकसित हुए जंगल में बेतरतीब तरीके से हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई है। एक हजार से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। क्षेत्र के पशुपालक और अन्य लोग चारे और सूखी लकड़ी के लिए इसी जंगल पर निर्भर हैं। वन पंचायत में पेड़ों को काटने के लिए वन सरपंच की अनापत्ति भी नहीं ली गई है। ऐसे में हमारे जंगल का अवैध तरीके से कटान किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें