फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुनस्यारी में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर टोलिया का हुआ स्वागत

हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 05:02 PM IST

लगातार दूसरी बार डीडीहाट के जिलाध्यक्ष बने मनोहर टोलिया का मुनस्यारी के शास्त्री चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें फूलमाला पहनाते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि टोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह पाटी की नीतियों और भाजपा की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कहा कि विधानसभा चुनाव में धारचूला के साथ ही डीडीहाट विधानसभा में कांग्रेस को जीत मिलेगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें