फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मुकेश पंत दूसरी बार बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

मुकेश पंत को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबे समय से नए जिलाध्यक्ष का इंतजार था। आखिरकार इनका इंतजार खत्म हुआ है। पिथौरागढ़ जिले की कमान पार्टी ने फिर से मुकेश पंत के हाथों में दी है। वह इससे पूर्व वर्ष 2014 से 18 तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत भी किया गया। मुकेश पंत ने कहा कि पार्टी को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना उनकी प्राथमिकता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें