फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक

गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा। विधायक मयूख महर भी पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों की बात करने वाली सरकार उनकी नहीं सुन रही है जो गंभीर है। कलक्ट्रेट के बाहर पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि यह पूरे जिले के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत जिले से पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना सरासर गलत है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना होगा। वहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। ग्रामीण भी उनके समर्थन में आ रहे हैं इससे उन्हें बल मिल रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व सैनिकों के धरने को छात्र संघ और प्रधान सगंठन ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भरत राम, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, हर सिंह, भुवन पांडे, गिरीश भट्ट, महेश पांडे त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें