पिथौरागढ़ जिले को राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग की मेजबानी मिली है जो गौरव की बात है। देशभर के मुक्केबाज यहां पहुंचेंगे उनके आतिथ्य में कोई कमी नहीं रहेगी यह बात कही डीएम विनोद गोस्वामी ने। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुभारंभ पर रामेश्वर घाट में मंगलवार की रात 500 दीप जलाए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों का अधिग्रहण किया गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दो मुख्य रिंग लगाए गए हैं। दो रिंग में खिलाड़ी अभ्यास करेंगे जबकि दो वॉर्म अप रिंग स्थापित किए गए हैं।