कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल और सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन हॉल एवं शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए अस्पताल प्रबंधन और विभाग को गंभीरता से काम करना होगा। वहीं उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर कोच एवं खिलाड़ियों से संवाद स्थापित कर प्रशिक्षण व्यवस्था, संसाधनों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस दौरान डीएम आशीष भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह ,जिला क्रीड़ाधिकारी अनुप बिष्ट मौजूद रहे।