पिथौरागढ़ में उद्यान विभाग किसानों की बंजर भूमि को फिर से आबाद करेगा। इस भूमि पर कीवी, सेब और अदरक का उत्पादन होगा। इसके लिए उद्यान विभाग ने गंगोलीहाट, मुनस्यारी और डीडीहाट में 39.45 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। जिले के गंगोलीहाट, मुनस्यारी, डीडीहाट में पिछले कई समय से 22 हेक्टेयर भूमि पर कोई भी खेती नहीं की जा रही है। यानि किसानों की तरफ से इस भूमि में फसल का उत्पादन बंद कर दिया गया है और यह बंजर होने के कगार पर है। वहीं 17.45 हेक्टेयर भूमि में किसान सिर्फ गेहूं की फसल का उत्पादन कर रहे हैं। अब उद्यान विभाग इस भूमि पर कीवी और सेब के बाग स्थापित कर इसमें अदरक का उत्पादन भी करेगा। यह काम किसानों की सहमति और सहयोग से होगा। यदि यह योजना परवान चढ़ी तो इसका सीधा लाभ किसानों को पहुंचेगा।