फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, 111 परीक्षार्थियों ने दिया ड्राइंग एंड पेंटिंग का एग्जाम

गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 03:18 PM IST

पिथौरागढ़ में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया है। पहले दिन इंटर के परीक्षार्थियों ने ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा दी। 111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन सरल विषय की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे। शनिवार से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सात केंद्रों में इंटर की ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा हुई। इसके लिए 114 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि 111 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि तीन अनुपस्थित रहे। सचल दलों ने हर परीक्षार्थी की जांच की। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग गंभीर है। वहीं पहले दिन सरल विषय की परीक्षा होने से परीक्षार्थी उत्साह के साथ केंद्रों में पहुंचे। सभी ने कहा कि पहला पेपर अच्छा रहा। उम्मीद है अन्य पेपर भी बेहतर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें