फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार, मरीज करते रहे इलाज के लिए इंतजार

गायत्री जोशी Updated Mon, 04 May 2026 02:03 PM IST

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पीआरडी जवान और अन्य से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। कई मरीज बैरंग लौटे तो कई मरीजों ने निजी अस्पताल जाकर इलाज कराया। बीते 24 अप्रैल को जिला अस्पताल में मरीज को लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान को बुरी तरह पीट दिया। घटना में उसके कान का पर्दा फट गया। तब पीआरडी जवान ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। उनके कार्य बहिष्कार से अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। दोपहर तक न इलाज न मिलने से कई मरीज निराश घर लौटे तो कई मरीजों को निजी अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। सूचना पर कोतवाल ललित मोहन जोशी असपताल पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। मुख्य आरोपी सेना का जवान वड्डा निवासी रविंद्र शर्मा के साथ ही तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटे इससे मरीजों को राहत मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें