फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में छूट

गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 01:14 PM IST

पिथौरागढ़ के राजकीय सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इस शिक्षा नए और लेट्ररल एंटी के माध्यम से बीटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को शुल्क में छूट मिलेगी। अब छात्राओं पहले की अपेक्षा 30 तो छात्रों को 20 प्रतिशत कम शुल्क देना होगा। रााजकीय सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग में 280 सीटों पर प्रवेश होने हैं। वहीं बीटेक की रिक्त सीटों पर लेट्ररल एंटी के माध्यम से भी प्रवेश दिया जाना है। पूर्व में छात्र-छात्राओं को बीटेक के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए सालाना 75 हजार रुपये ट्यूशन फीस चुकानी पड़ती थी। अब इस नए शिक्षा सत्र से प्रवेश लेने पर छात्र-छात्राओं को शुल्क में छूट मिलेगी। यह छूट वीर सिंह माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की तरफ से मिलेगी। छात्राओं को अब 30 प्रतिशत कम यानि 52,500 रुपये और छात्र को 20 प्रतिशत कम यानि 60 हजार रुपये सालाना ट्यूशन फीस चुकानी होगी। विद्यार्थी यह शुल्क दो बार में जमा कर सकेंगे। शुल्क में छूट मिलने से विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें