फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों को मौन पालन से स्वरोजगार की सौगात, 250 मौन बॉक्स वितरित

गायत्री जोशी Updated Fri, 09 Jan 2026 04:48 PM IST

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन ने खादी ग्रामोद्योग के सहयोग से पूर्व सैनिकों और इनके आश्रितों को मौन वंश सहित मौन बॉक्स और टूल किट बांटे। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि 250 मौन बॉक्स का वितरण किया गया। खादी ग्रामोद्योग आयोग देहरादून से आए असिस्टेंट डायरेक्टर जितेंद्र सिंह मालिक, आरपी सिंह और अविनाश कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों और इनके आश्रितों को मौन पालन के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने की यह पहल सराहनीय है। कहा कि इससे पहाड़ों से पलायन भी रोका जा सकता है। पूर्व सैनिकों ने संगठन और खादी ग्रामोद्योग का आभार जताया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष रमेश महर, दयाल सिंह, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र, देव सिंह भाटिया सहित कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें