फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

शिक्षा निदेशक से मारपीट करने से आक्रोशित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सभी ने निदेशक से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक सीईओ कार्यालय में एकत्र हुए। सभी ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया और प्रदर्शन किया। सभी ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल के साथ हुई मारपीट पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ हुआ यह कृत्य निंदनीय है। सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्चों के भविष्य को देखते हुए विभाग बोर्ड परीक्षाओं को संचालित कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सीईओ तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगईं, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक, बिण बीईओ दिगंबर लाल, मूनाकोट बीईओ सोनी मेहरा, कमल किशोर, पंकज खोलिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, राजेंद्र राणा, हरीश सेठी, ज्योति पांडे, दीपा सेठी, किरन सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें