फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डीएम विनोद गोस्वामी ने मुवानी में घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से मिलकर दिलाया मदद का भरोसा

डीएम विनोद गोस्वामी बुधवार को मुवानी पहुंचे। उन्होंने एसपी रेखा यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ भंडारीगांव के समीप हुए सड़क हादसे वाले स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने घटना की गंभीरता से जांच कर लोनिवि के अधिकारियों को सड़क पर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी अपनों को खोने वाले परिजनों का दर्द जानने बोकटा गांव पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देकर उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान डीडीहाट की एसडीएम खुशबू पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें