फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नामिक गांव में डीएम का निरीक्षण, स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गायत्री जोशी Updated Thu, 04 Jun 2026 05:06 PM IST

पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र नामिक गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठ कर मध्याह्न भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, खेल सामग्री एवं मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास और सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। बाद में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भेंट की। ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच समस्याएं सुनने पर प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगांई, खंड शिक्षा अधिकारी दिगंबर लाल आर्य, खंड विकास अधिकारी नेहा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें