फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, टूटी चारपाइयों पर इलाज कराने को मजबूर मरीज

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में टूटी चारपाई मरीजों का दर्द बढ़ा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावों के बीच अस्पताल में मरीजों के लिए चारपाई तक नहीं हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए लगाई गईं चारपाई को ईंट या लकड़ी के सहारे टिकाकर काम चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बेहतरी के दावों की हकीतक सामने आई। मरीजों के लिए लगीं लकड़ी और ईंट के सहारे टिकीं चारपाई ने खोखले दावों को उजागर करने का काम किया। हड्डी के मरीजों को भर्ती करने के लिए चारपाई का ठीक होना जरूरी है। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के कक्षों में 20 से अधिक चारपाई टूटी हैं इन्हें लकड़ी या ईंट के सहारे टिकाकर मरीजों को भर्ती करने योग्य बनाया गया है। टूटी चारपाई के ऊपर लगे ऊबड़-खाबड़ बिस्तर में हड्डी के मरीजों का दर्द कम होने के बजाय बढ़ रहा है। यदि चारपाई के नीचे लगीं ईंट या लकड़ी हटी तो इससे खतरा बढ़ने की आशंका है। जनरल सर्जरी विभाग के कक्षों में भी आठ से अधिक मरीज टूटी चारपाई में सोकर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। ऑपरेशन करने बाद दर्द से कराह रहे मरीज किस तरह टूटी चारपाई के ऊपर लगे ऊंचे-नीचे बिस्तर में सोकर इलाज करा रहे होंगे इसे आसानी से समझा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें