फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज मंदिर गए श्रद्धालु तेज बारिश और ओलावृष्टि में फंसे, पुलिस ने बचाया

ध्वज मंदिर गए कुछ श्रद्धालु लौटते समय तेज बारिश और ओलावृष्टि में फंस गए। जंगल में फंसे पर्यटकों को जाजरदेवल थाना पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया। बृहस्पतिवार शाम को जाजरदेवल पुलिस को डायल 112 से कुछ श्रद्धालुओं के ध्वज मंदिर से लौटते समय अचानक हुई भारी ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण रास्ते में फंसने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल से एक रेस्क्यू टीम जरूरी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुई। मौके पर 03 महिलाएं और 02 पुरुष पैदल चलने वाले कच्चे रास्ते में फंसे हुए थे। हल्द्वानी निवासी पर्यटकों ने पुलिस को बताया कि वे पिथौरागढ़ के सभी मंदिरों के दर्शनों के लिए आए हैं। पुलिस टीम ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित मार्ग से निकालकर मुख्य सड़क तक सकुशल पहुंचाया। सभी पर्यटकों ने मदद के लिए पुलिस का आभार जताया। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, सुरेंद्र मनराल, पंकज भंडारी, कांस्टेबल अनंत प्रसाद, सुरेंद्र रौतेला, प्रकाश नगरकोटी शामिल रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें