पिथौरागढ़ जिले की बेटियों को सुरक्षा कवच मिलेगा और उन्हें सर्वाइक और स्तन कैंसर से बचाने के लिए निशुल्क टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग 14 से 15 वर्ष तीन महीने उम्र की बेटियों को टीका लगाएगा। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इससे कई महिलाओं को काल के गाल में भी समाना पड़ रहा है। सीमांत जिले में भी इस तरह के मामले बढ़े हैं। ऐसे में अब 14 वर्ष की बेटियों को इससे बचाने के लिए निशुल्क टीका लगेगा। उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ खुले बाजार में ही यह टीका उपलब्ध था। अब केंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इसे निशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर पर रोक लगेगी।