फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर उठाए सवाल, फूंका पुतला

अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 11:17 PM IST

पिथौरागढ़। भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर सवाल उठाते हुए उनका पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चार साल तक विधायक चुप रहे। अब चुनाव नजदीक आते ही मौजूदा सरकार की योजनाओं का झूठा श्रेय लेने के लिए धरना दे रहे हैं। ऐसा कर विधायक जनता को धोखा दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में विधायक मयूख महर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अन्य सुविधाओं को बेहतर बना रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हवाई सेवा का विस्तार हुआ। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज के संचालन के साथ ही बेस अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार हर हाल में इस साल मेडिकल कॉलेज का संचालन करेगी। विधायक मयूख महर हमेशा से ही नाटकीय ढंग से धरना-प्रदर्शन कर विकास कार्यों का श्रेय लेते आए हैं। इस बार भी इसी रणनीति के तहत उन्होंने धरना दिया है। जनता उनके नाटक को समझ चुकी है। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने कहा कि अगर विधायक ने इन चार सालों में जिले की कोई मांग या समस्या सीएम से लेकर सचिव स्तर तक रखी हो तो उन्हें इसका प्रमाण सार्वजनिक करना होगा। चार साल तक चुप रहने वाले विधायक चुनाव आते ही फिर से विकास योजनाओं का झूठा श्रेय लेने में जुट गए हैं उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। जनता सबकुछ समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक को इसका जवाब देगी। पुतला फूंकने वालों में विरेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, इंद्र लुंठी, मनोज कुमार, उमेश महर, दीपक लोहिया, गोपू महर, मनोज सामंत, कोमल मेहता सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें