भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए इस बजट में पिछले बजट से सात प्रतिशत से अधिक बजट का प्रावधान रखा है। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। विभिन्न मदों में 5400 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे सड़क, बिजली सहित तमाम क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में टैक्स की लिमिट बढ़ा दी है। इसका लाभ लाखों नौकरी पेशा और पेंशनरों को मिलेगा। कुल मिलाकर केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए लाभ का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उत्तराखंड सरकार भी बजट पेश करेगी। निश्चित रूप से यह बजट आम जन के हित में होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला उपाध्यक्ष इंद्र लुंठी, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल मेहता आदि थे।