फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता-2024 के द्विभाषीय संस्करण का विमोचन

हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 05:36 PM IST

पिथौरागढ़ में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र की लिखित पुस्तक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता - 2024 के द्विभाषीय संस्करण का विमोचन जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने किया। जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक सभी के लिए उपयोगी साबित होगी। राकेश चंद्र ने बताया गया कि इस पुस्तक में तुलनात्मक अध्ययन चार्ट प्रस्तुत किया गया है जो कि विधि के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों के लिए उपयोगी होगी। विवाह पंजीकरण, तलाक के दावे, भरण–पोषण के दावे आदि अब यूसीसी के किन धाराओं में दायर होंगे इसे समझने में पुस्तक अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। विमोचन के अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता प्रेम सिंह भंडारी, एपीओ रितेश वर्मा, जयपाल सिंह, जिला कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महिमन जोशी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें