फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जंगलों को वनाग्नि से सुरक्षित बचाने के लिए जागरूकता रथ रवाना

गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 04:22 PM IST

पिथौरागढ़ में जंगलों को वनाग्नि से सुरक्षित बचाने के लिए वन विभाग आम लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। डीएम आशीष कुमार भटगांई और डीएफओ आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। डीएम ने कहा कि जनसहभागिता से ही वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है। जंगलों का संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि जंगल बचेंगे तो मानव जीवन भी बचेगा। डीएफओ ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में घूमेगा। कुमाऊंनी गीतों से लोगों को जंगलों का महत्व बताया जाएगा। फायर सीजन में जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग तैयार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें