फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: अल्ट्रा मैराथन के बाद शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा, दो दिन में जारी हुए 832 परमिट

हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Nov 2025 03:14 PM IST

अल्ट्रा मैराथन के समापन के बाद प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में यात्रा के लिए 832 परमिट जारी किए गए हैं। परमिट मिलते ही यात्री भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन के चलते बीते 28 अक्तूबर से इनर लाइन परमिट का पोर्टल बंद कर दिया गया था। बीते सोमवार फिर से पोर्टल खोल दिया है। सोमवार को 578 और मंलगवार को 254 इनर लाइन परमिट जारी किए गए। यात्री शांतनु नाथ अपनी पत्नी सोमिष्ठा के अलावा शुभाशीष और अन्य चार दोस्तों के साथ कोलकाता से 1700 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार देर रात धारचूला पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पहली बार आदि कैलाश यात्रा पर आए हैं और धारचूला तक का सफर काफी रोमांचक रहा। मंगलवार को परमिट मिलने के बाद सभी हर हर महादेव के जयकारे के साथ गुंजी के लिए रवाना हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें