फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मौसम खुला तो मरीजों को लेने गांवों में पहुंचा हेलिकॉप्टर

खराब मौसम और सड़कें बंद होने से इलाज के लिए नहीं जा पा रहे अलग-अलग गांवों के 10 ग्रामीणों को प्रशासन की पहल पर हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिलाओं को पिथौरागढ़ जबकि आठ अन्य बीमार ग्रामीणों को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया। सीमांत के अति दुर्गम ग्राम पंचायत कनार के लिए सड़क नहीं है। गांव की तारा देवी पत्नी प्रताप सिंह (55) चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। मौसम के लगातार खराब होने के कारण उन्हें डोली में बरम तक पहुंचाना कठिन हो रहा था। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने प्रशासन से हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया। बुधवार को मौसम साफ होने पर हेलिकॉप्टर कनार गांव पहुंचा। यहां से तारा देवी को पिथौरागढ़ भेजा गया। इसी तरह धामीगांव निवासी सरुली देवी को भी हेली से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें