फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: यूसीसी की प्रथम वर्षगांठ पर 27 जनवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होगा समारोह

पिथौरागढ़ में समान नागरिक संहिता की प्रथम वर्षगांठ पर 27 जनवरी को नगर के रामलीला मैदान में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लाइव संबोधन प्रसारित किया जाएगा। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में सहभागिता कर यूसीसी की प्रथम वर्षगांठ को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने में सहभागिता करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन यूसीसी के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से निरंतर कैंप आयोजित कर यूसीसी पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनका विवाह वर्ष 2010 के बाद हुआ है और यूसीसी पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, वे नागरिक कॉमन सर्विस सेंटर तथा जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे यूसीसी कैंपों में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें