फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस: पौड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान, पांच यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान 12 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि पांच यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें