फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी चिपलघाट-नोठा-थलीसैंण मार्ग भारी बोल्डर से बाधित, जेसीबी से हटाना भी मुश्किल, कई गांवों का संपर्क कटा

पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाला चिपलघाट-नोठा-थलीसैंण मोटर मार्ग भारी बोल्डर गिरने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय निवासी अरुण पंत ने बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई, जब अचानक एक बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है। मार्ग बाधित होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई है, लेकिन बोल्डर इतना विशाल है कि उसे जेसीबी से हटाना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें