फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के छात्रों ने किया बेस अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण

रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Feb 2026 03:13 PM IST

श्रीनगर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, नंदासैंण (चमोली) के छात्र-छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल प्रबंधन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को निकट से देखा तथा बेस अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। पहली बार मेडिकल कॉलेज देखने को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी अनेक जानकारियाँ विशेषज्ञों से प्राप्त कीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें