फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी श्रीनगर का स्थापना दिवस, दिखी गौरवशाली परंपरा

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 06:31 PM IST

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), श्रीनगर का स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह बल की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दर्शाने वाला रहा। स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र परिसर में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं, जूडो प्रदर्शन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जवानों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत अनुशासित, ऊर्जावान एवं आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके अनुशासन, मेहनत एवं खेल भावना की सराहना की गई। समारोह की शोभा मुख्य अतिथि सुभाष चन्द नेगी, उप-महानिरीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति से और अधिक बढ़ गई। अपने संबोधन में उन्होंने बल के जवानों के अदम्य साहस, अनुशासन एवं राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की तथा सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें