फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन रचनात्मक बाल शिविर रंग-तरंग का आयोजन

श्रीनगर। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और रोटरी क्लब श्रीनगर के संयुक्त तत्वावधान में नंदन नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन रचनात्मक बाल शिविर रंग-तरंग का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने गुड टच और बैड टच विषय पर आधारित जागरूकता नाटक का प्रभावी मंचन किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को सरल और संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया।दूसरे सत्र में दंत चिकित्सक डॉ. के.के. गुप्ता ने दंत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और स्वच्छ आदतों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागी बच्चों का दंत परीक्षण भी किया।समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें