फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर...नवरात्र को लेकर मां धारी देवी मंदिर में तैयारी शुरू, रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा परिसर

अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:22 PM IST

मां धारी देवी मंदिर में सोमवार से होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि सजावट के साथ-साथ परिसर की सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।मंदिर के उपर मार्ग से लेकर पूरे परिसर में सफाई करवाई जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।मंदिर में प्रातकालीन आरती सुबह 6 बजे और सांध्यकालीन आरती शाम 7 बजे आरंभ होंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें