हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध में मंगलवार को श्रीनगर के गोला पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग की।