श्रीनगर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह सत्र 2024-25 का भव्य आयोजन। छात्र छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने किया 30 छात्र छात्राओं को सम्मानित। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग रहे मौजूद।