फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर से निकाली भगवान भव्य शिव बारात

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम क्षेत्र स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात मंदिर परिसर से आरंभ होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर भ्रमण पर निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में उज्जैन से आई टीम ने एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। टीम द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और शिव भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों और संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा नगर शिवमय होउठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें