फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के खिलाफ धरना शुरू, मांगों को लेकर भूख हड़ताल का एलान

श्रीनगर गढ़वाल में नगर निगम के वार्ड-18 के पार्षद झाबर सिंह रावत के नेतृत्व में सोमवार से जल संस्थान श्रीनगर कार्यालय परिसर के बाहर वार्डवासियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जल संस्थान के अधिकारियों पर लंबे समय से जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में नगर निगम क्षेत्र की नालियों से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को हटाकर भूमिगत करना, रामलीला मैदान चौराहे से पाण्डेय गली तक स्थानीय निवासियों के लिए अलग पेयजल पाइपलाइन बिछाना तथा रामलीला मैदान चौराहे पर पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर नई टंकी का निर्माण कराना शामिल है। पार्षद झाबर सिंह रावत ने कहा कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से जल संस्थान को शिकायतें और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें