फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 03:12 PM IST

देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भगवान श्री कृष्ण बलराम की झांकी हमेशा की भांति  कृष्ण चौरी से निकली। तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से आयोजित  श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी  की शुरुआत परंपरा अनुसार कृष्णचौरी के लोगो द्वारा  कृष्ण  (आर्यन बिष्ट)बलराम (सम्राट पांडे) बने बालकों को टीका कर उनका आशीर्वाद लेने से हुई। यहां से नगर के टिहरी व पौड़ी जिला स्थित सभी बाजारों से ढोल मंजीरों व भजन गायन करते भक्तो की टोली संगम स्थल तक पहुंची। यहां रघुनाथ मंदिर से लाई गई गोपाल की मूर्ति सहित  श्री कृष्ण ,बलराम बने बालको का पूजन किया गया। जिसके बाद जन्मोत्सव का वापस श्री रघुनाथ मंदिर  में पहुंचने पर समापन हुआ। प्रसाद रूप में 50 किलो घी के लड्डू , छप्पन भोग आदिश्रद्धालुओं को  बांटे गए। इस से पूर्व शुक्रवार आधी रात चंद्र उदय के साथ  श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म लीला हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें