श्रीनगर के डांग मोहल्ले में गढ़वाल विवि, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सह सचिव रहे समरजीत तेवतिया पुत्र सुभाष कुमार की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मूलरूप से परतापुर हापुड का रहने वाला तेवतिया डांग में अपने मकान में रहता था। इसी वर्ष उसने एमपीएड की पढ़ाई पूरी की थी। शनिवार रात को वह गमछे से सीलिंग फैन पर लटक गया। जिसके बाद किराये पर रह रहे छात्रों ने फंदा काटकर उसे जमीन पर उतारा और बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेवतिया अपने मां बाप का एक मात्र सहारा था।