फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनी जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं

विशाल कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 06:52 PM IST

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जनशिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर जोर दिया। जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बीरोंखाल के सिंदुड़ी बड़ी की ग्राम प्रधान सविता देवी ने भूमि रजिस्ट्री के लिए बीरोंखाल में विशेष शिविर आयोजित कराने की मांग की। वहीं, महिला मंगल दल के लिए टीन शेड निर्माण सहित अन्य मांगों पर डीपीआरओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। बैंगवाड़ी निवासी मनमोहन सिंह ने वर्ष 2025 में गदेरे के बहाव से बगीचे की पुश्ता, सब्जियों एवं फलदार पेड़ों को हुए नुकसान की शिकायत की, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को राजस्व उपनिरीक्षक से मौके का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पौड़ी के वार्ड नंबर एक निवासी विनोद कुमार जोशी ने पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर ईटीसी गदेरे के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनएच अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें