फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri: ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से खरीदी सामग्री, जांच में अनियमितता साबित

पौड़ी। विकासखंड पौड़ी की ग्राम सभा धनाऊ मल्ला में विकास कार्यों के लिए सामग्री खरीद और भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में पुष्टि हुई है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा के विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अपनी ही फर्म से खरीदी और उसी फर्म को भुगतान भी किया। प्रशासन ने इसे वित्तीय नियमों और पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत मानते हुए कार्रवाई की है। मामले का खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के जरिए हुआ। समीपवर्ती गांव बणगांव मल्ला निवासी जयपाल सिंह ने आरटीआई के माध्यम से संबंधित दस्तावेज और अभिलेख प्राप्त किए। दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने जिलाधिकारी गढ़वाल को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) पौड़ी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। समिति ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि ग्राम प्रधान कमल रावत ने ग्राम सभा के विकास कार्यों में प्रयुक्त सामग्री अपनी ही फर्म से क्रय की तथा उसी फर्म को भुगतान भी किया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने के बाद ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 3,68,124 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से बराबर-बराबर वसूल की जाएगी। "आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं।" जयपाल सिंह, शिकायतकर्ता "जांच में अनियमितता प्रमाणित हुई है। कुल 3.68 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।" अशोक जोशी, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें