फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी छात्र भारत भ्रमण के लिए रवाना

देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर एवं देवप्रयाग विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल टॉपर छात्र-छात्राएं शनिवार को भारत भ्रमण के लिए रवाना हो गए हैं। विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में 75 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का दल गुजरात के विभिन्न शहरों के मुख्य स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। दल में शामिल छात्र-छात्राएं भारत भ्रमण के लिए उत्साहित रहे। कीर्तिनगर में आंबेडकर पार्क में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंडारी ने कहा कि वह विगत 8 वर्षों से भारत भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वागिण विकास हो। उन्होंने कहा कि इस बार मेधावी छात्र गुजरात के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। कहा यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका फायदा छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण कार्यक्रम में वह स्वयं शामिल रहेंगे और भ्रमण के दौरान किसी भी छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर देवप्रयाग खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करानंद बेवनी व कीर्तिनगर खंड शिक्षा अधिकारी डा. वाईएस नेगी ने भारत भ्रमण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वागिण विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और गुजारात के जो महतवपूर्ण ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल है उनको देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें