फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, जनकल्याण योजनाओं का लाभ वितरित

विशाल कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 04:23 PM IST

जिला मुख्यालय में शनिवार को सेवा, सुशासन व समर्पण थीम पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी सहित जनप्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सजीव संबोधन प्रसारित किया गया। विधायक पोरी ने सेवा पखवाड़े को जनसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला और पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने इसे जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी अभियान बताया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया तथा किसानों, पशुपालकों और दिव्यांगजनों को सम्मानित कर सहायता सामग्री वितरित की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें