राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर बच्चों को गीता के श्लोक पढ़ाए जा रहे हैं। धामी सरकार के आदेश के बाद अब राज्य के स्कूलों में हर सुबह श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक गूंजने लगे हैं। प्रार्थना सभा में बच्चों से न केवल श्लोक बुलवाए जा रहे हैं, बल्कि उनका अर्थ भी समझाया जा रहा है।