फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: वीआईपी पर कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन

अलका त्यागी Updated Tue, 30 Dec 2025 02:55 PM IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल तथाकथित वीआईपी पर कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूकेडी ने जिला मुख्यालय पौड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशुतोष ने कहा कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उस तथाकथित वीआईपी के नाम का सार्वजनिक रूप से नाम उजागर किया है। बाजवूद इसके सरकार मामले में चुप्पी साधे हुए है। कहा कि इस पूरे मामले में फिर से सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटिशन लगाई जाएगी। कहा कि कोर्ट में अब साबित होगा कि इस मामले में दो - दो वीआईपी नहीं पूरी सरकार ही वीआईपी है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कई वीआईपी एक्स्ट्रा सर्विस लेने जाते थे। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सभी लोगों से इस सरकार के चेहरे को बेनकाब करने के लिए उनका साथ देने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीआईपी के नाम को उजागर करने वाली उर्मिला सनावर की हिम्मत को सराहनीय बताया। साथ ही उर्मिला की सुरक्षा की मांग उठाई। चेतावनी दी कि उर्मिला सनावर के साथ कुछ भी गलत हुआ तो यूकेडी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, देवेश डोभाल, बलवंत गुसाईं, जेपी नैनवाल, जवाहर लाल भट्ट, लोकेश बहुगुणा, सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें