फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में युवा कांग्रेसियों ने कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST

हल्द्वानी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलिंडर में माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलिंडर ब्लैक में 2500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि गैस सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस नेताओं राजेंद्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर बुरे दिन ला दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में मेहुल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मलिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या और विनीता आर्या आदि शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें