भीमताल में सोमवार को महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। मेहरागांव के भूमिया मंदिर में महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में पहुंचकर वट वृक्ष की पूजा कर सावित्री की कथा सुनाई। साथ ही अपने-अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की। वहीं भीमताल के रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर और डांठ के भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना की।