फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप, ग्रामीणों ने दिया धरना

गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 05:52 PM IST

भीमताल में जिला विकास प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बुधवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कसियालेख में धरना प्रदर्शन किया। पनेरू ने प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों का उत्पीड़न करने और बाहरी लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से बिल्डिंग बनाने का आरोप लगाया। साथ ही रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी और भीमताल क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों की ओर से बनाए जा रहे मकान और दुकानों का चालान करने और तोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में प्राधिकरण के लिए नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि बडे अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही बाहरी लोगों को खुली छूट दी जा रही है। पनेरू ने कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा अगर जल्द स्थानीय लोगों को छूट नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान लक्ष्मी बिष्ट, शीतल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें